top of page

अब तो आजा सांवरिया रे मेरे प्यारे सांवरिया रे

Ab to aaja sanvariya re mere pyare sanvariya re

अब तो आजा सांवरिया रे
मेरे प्यारे सांवरिया रे

जिन्हें देखने को जिए जा रहे हैं
वो पर्दे पे पर्दे किए जा रहे हैं
निकल आओ पर्दे से बांके बिहारी
हमें तेरा पर्दा गवारा नहीं है

दो नैन मेरे दो नैन तेरे
मिलते ही नैना चार हुए
यह तो अपनी अपनी किस्मत है
वो जीत गए हम हार गए

दुनिया का बनकर देख लिया
अब तेरा बनकर देखेंगे
तेरे नाम में कितनी शक्ति है
वृंदावन जाकर देखेंगे

बता दो कि पर्दे में कब तक छिपोगे
तुम्हें पर्दा मुख से हटाना पड़ेगा
मुबारक हो तुमको ये मेरी मोहब्बत
तुम्हें मेरे सामने आना पड़ेगा

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page