top of page

आज बरसाने जाना है बरसाने की राधा प्यारी हमें दर्शन पाना है

Aaj barsane jana hai barsane ki Radha pyari hamen Darshan Pana Hai

आज बरसाने जाना है
बरसाने की राधा प्यारी हमें दर्शन पाना है
आज बरसाने जाना है

बरसाने में ऊंची हवेली
रहती है वहां राधे अलबेली
उस हवेली में जाकर हमें झाड़ू लगाना है
आज बरसाने जाना है

उड़ उड़ धूल लगे माथे पे
उड़ उड़ धूल लगे माथे पे मुझे तिलक लगाना है
आज बरसाने जाना है

रस अमृत वहां बरस रहा है
रस अमृत वहां बरस रहा है
हमें पीकर आना है
आज बरसाने जाना है

लड्डू बर्फी का भोग लगा है
लड्डू बर्फी का भोग लगा है हमें झुठन खाना है
आज बरसाने जाना है

रहती है वहां श्यामा प्यारी
रहती है वहां श्यामा प्यारी हमें दर्शन पाना है
आज बरसाने जाना है

श्रेणी:

राधा रानी भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page