top of page

आया कान्हा का जन्म दिन,,, नाच लो रे

Aaya kanha ka janamdin . Nach lo re

आया कान्हा का जन्म दिन,,, नाच लो रे
जन्म अष्टमी का शुभदिन,,,नाच लो रे
हो मेरे शाम का जन्मदिन ,,नाच लो रे,,,,, ,,
हैपी बर्थ डे बोल रहे सब मिलके बजाये ताली,,भोग लगाओ केक खिलाओ कोई ना जाये खाली

मेरे गोपाल का जन्म दिन नाच लो रे,,
अपने ठाकुर को रिझा के, नाच लो रे
सब ढोल बजाके,,,नाच लो रे
नंद बाबा के ऑगन देखो आज बिछा है पलना
भक्त झुकाये बडे प्रेम से कान्हा झूले पलना

आई खुशिया अपार है ,,,नाच लो रे
आई मस्ती बेशुमार है ,,नाच लो रे
आया जग का पालन हार है ,,नाच लो रे,,,,,,,,,

देखो कैसा आलम छाया कैसा शुभदिन आया
सारे जग को रचने वाला बाल रूप मे आया
जाया यशोदा जी ने लल्ला,,नाच लो रे
देखो मच गया हल्ला,,,नाच लो रे
भर गई झोली और पल्ला,,,नाच लो रे

बडा ही सुन्दर रूप सलोना दुनिया से है न्यारा
नजर कही ना लग जाये ये लगता कितना प्यारा
इसकी नजर उतारो ,,नाच लो रे
सारे नून राई वारी ,,,नाच लो रे
Bhajan potli
देखो ज्यादा ना निहारो ,,नाच लोरे,,,,

आज प्रेम से गुण गाऊगा कान्हा के दरशन पाऊ
बडे चाव से भक्तो के संग आज बधाई गाऊ
मोहन कौशिक भजन सुनाये ,,,,नाच लो रे
ये हरीश गुण गाये,,,नाच लो रे
भक्तो का मन हर्षाये,,,नाच लो रे

हो आया कान्हा का जन्म दिन नाच लो रे,,,,
#जन्माष्टमी #कृष्णजन्म #नंदोत्सव #छठी
#Janmashtami #KrishanJanam #Nandotsav #Chatti

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Anita Sobti ji

bottom of page