कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला। मैं तो बोलु सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
Koi kahe govinda koi kahe gopala
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलु सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
राधाने श्याम कहा, मीरा ने गिरधर।
रुक्मण ने कृष्ण कहा, कुब्जा ने नटवर॥
ग्वालो ने तुमको पुकारा कह के गोपाला।
मैं तौ बोलु साँवरिया बाँसुरिया वाला॥
मइया पुकारती है तुमको कन्हैया
घनश्याम कहते हैं बलराम भैया।
सुरा की आँखों कें तुम हो उजाला।
मैं तो बोलु साँवरिया बाँसुरिया वाला॥
॥
भीष्मजी के बनवारी, अर्जुन के मोहन।
छलिया ही कह के पुकारे तुमको दुर्योधन॥
कन्स तो कहता है जलकर के काला।
मैं तो बोलु सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
तुम अजया युधिष्ठिर के उधो के माधव
भक्तों के भगवन, संतो के केशव।
हम तो सभी भजते है कह के कृपाला
मैं तो बोलु सांवरिया बाँसुरिया वाला
ग्वालिनिया तुझको पुकारे नंदलाला।
मैं तौ बोलु साँवरिया बाँसुरिया वाला॥
कोई कहे गोविंदा, कोई कहे गोपाला।
मैं तो बोलु सांवरिया बाँसुरिया वाला॥
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Sarika Bansal (Dimple)
