top of page
गुरूकुल मे पढने जब आया साॅवरा
Gurukul mein padhne jab aaya savara
गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा
साथी सहपाठी सारे नाचने लगे
ऐसी प्यारी मुरली बजाया सांवरा
ज्ञानी को ज्ञान सिखा रहे हैं गुरु
जन जगत गुरु को पढ़ा रहे हैं गुरु
जन देख के सुदामा को मुस्काया सांवरा
मित्रता का पाठ देखो पढ़ रहा सांवरा
सुदामा संग दोस्ती को पढ़ रहा सांवरा
सारी यारी अपनी पक्की कर आया सांवरा
ग्वाल बाल संग लीला करें खेल-खेल में
जमुना किनारे गए कान्हा गेंद खेलने
काली नाग वश कर आया सांवरा
गोपियों को छेड़ते हैं फोड़ते हैं मटकी
माखन चुराने की आदत नटखट की
भकतो को भी मुरली पे नचाया सांवरा
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Anita sobti
bottom of page
