top of page
चंदन का है पलना
चंदन का है पलना, रेशम की लागी डोर,
झूला रे झूले ब्रज में, प्यारो नटवर नंद किशोर,
देख यशोदा मैया, मन मन फुले,
आज कन्हैया मेरो, पलना झूले
नंद भवन में खुशी, छाई है चारों ओर,
झूला रे झूले ब्रज में, प्यारो नटवर नंद किशोर,
छपक सुलावे मैया, झपक के आंचल,
माथे पर टीका या के, आंखों में काजल,
हो देवे सभी बधाई, यशोदा के हैं कर जोर,
झूला रे झूले ब्रज में, प्यारो नटवर नंद किशोर,
देख हिंडोला सखी, नंद नंदन को,
दर्शन करने से दुख, जावे है मन को,
नंद बाबा के आगे, सब सखियां कर रही जोर,
झूला रे झूले बज में, प्यारो नटवर नंद किशोर!!
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
bottom of page