top of page

चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ

Chalo chalo sasural o bhole nath

चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ
ओ भोले नाथ ओ शंभू नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ

मेरे पिता ने यज्ञ रचाया
तुम उनके दामाद ओ भोलेनाथ
चलो चलो ससुराल तो भोलेनाथ

सब देवों को दिया निमंत्रण
हमें दिया नहीं कार्ड ओ भोले नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ

ब्रह्मा भी जा रहे विष्णु भी जा रहे
मन मेरा उदासओ भोले नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ

राम भी जा रहे लक्ष्मण भी जा रहे
सीता जा रही साथ ओ भोलेनाथ
मन मेरा परेशान ओ भोले नाथ
मन मेरा उदास ओ भोले नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ

कान्हा भी जा रहे राधा भी जा रही देखो देखो मेरा हाल ओ भोले नाथ
हमें दिया नहीं कार्ड ओ भोले नाथ
मन मेरा उदास ओ भोले नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ
ओ भोले नाथ ओ शंभू नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ

श्रेणी:

शिव जी भजन

स्वर:

Anita sobti

bottom of page