top of page
तेरी अखिया है जादू भरी बिहारी मैं तो कब से खङी
Teri ankhiya hai jadu bhari bhihari mai to kab se khadi
तेरी अखियां है जादू भरी
बिहारी मैं तो कब से खड़ी
सुन लो मेरे श्याम सलोना
तुमने मुझ पर कर दिया टोना
मेरी अखियां है तुमसे लड़ी
बिहारी मैं तो कब से खड़ी
तुम सा ठाकुर और ना पाया
तुमसे ही मैंने नेहा लगाया
मैं तो तेरे ही द्वारे पड़ी
बिहारी मैं तो कब से खड़ी
तेरी अखियां है जादू भरी
कृपा करो हरिदास के स्वामी
बांके बिहारी अंतर्यामी
मेरी टूटे ना भजन की लड़ी
बिहारी मैं तो कब से खड़ी
तेरी अखियां है जादू भरी
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
सारिका बंसल (डिंपल)
bottom of page
