top of page

तेरे लाला ने रंग डारियो

Tere Lala Ne rang daryo

तेरे लाला ने रंग डारियो यशोदा मैया तेरे लाला ने

चटक चुनरी सबरी बिगाड़ी, नैनन में पिचकारी मारी, मुखड़ो गुलाबी कर डालो यशोदा मैया तेरे लाला ने

बहुत बरजोरी मौसे किनी, पकड़ श्याम ने धरती पर दीनी, लहंगा का तोड़ दियो नाड़ो यशोदा मैया तेरे लाला ने

मारे शर्म के मैं तो मर गई, नेक दया नहीं आयो निर्दयी, पिया लड़ेंगे हमारे यशोदा मैया तेरेलाला ने

मुस्काये तब बाके बिहारी, सोच करें मन में ब्रिज की नारी, ये तो कान्हा है बंसी वालों यशोदा मैया तेरेलाला ने

@bhajan potli

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page