top of page
दिल तुमको दिया नंदलाला
Dil tumko diya nandlala
दिल तुमको दिया नंदलाला
दिल देकर बहुत पछताई रे
तुमने यह क्या किया नंदलाला
बड़ी मुश्किल से गोकुल आई
तेरी चाहत में नींद गवाई
तुमने तड़पा दिया नंदलाला
मैंने कन्हैया से प्रीत लगाई
मुझको भूले हैं कृष्ण कन्हाई
दिल तुमको दिया नंदलाला
श्याम सुंदर ने जादू किया
मेरा भोला सा मन हर लिया
तूने यह क्या किया नंदलाला
मैं तो गई थी यमुना किनारे
ओ कब आओगे प्राणों के प्यारे
तुमने धोखा दिया नंदलाला
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Usha Bansal ji
