top of page
नंदलाला ब्रज में आए
Nandlala Braj mein Aaye
नंदलाला ब्रज में आए नाचो गाओ झूम झूम के,
नाचो गाओ झूम झूम के, नाचो गाओ झूम झूम के
कृष्ण अष्टमी शुभ घड़ी आई, बाजे नगाड़ा और शहनाई,
सब मंगल बादल छाए नाचो गाओ झूम झूम के
बज रही नंद भवन बधाइयां, जायो यशोदा कुंवर कन्हैया,
बृजवासी फूले ना समाये,नाचो गाओ झूम झूम के
रोम रोम एक लहर सी लहरें, मन आनंद के चाव है गहरे,
मन मेरा खुद ही नचाए ,नाचो गाओ झूम झूम के
पूनम ने गाई मंगल बधाई, गोपाली हरिदासी भी आई ,
जो आए पागल बन जाए, नाचो गाओ झूम झूम के
#bhajan potli
श्रेणी:
जन्माष्टमी भजन
स्वर:
Sangeeta Kapur
bottom of page
