top of page

नैनन से नैन मिलाई गयो री

Nainan se nain milaye gayo re

नैनन से नैन मिलाये गयो री सखी श्याम मुरलिया वालों

एक दिन नैन मिलाये राधा से, वो तो प्रेम का पाठ पढ़ायो गयो री सखी शाम मुरलियां वालों

एक दिन नैन मिलाये कुब्जा से, वो तो सुंदर रूप बनायो गयो री सखी श्याम मुरलिया वालो

एक दिन नैन मिलाये द्रौपदी से, साड़ी का ढेर लगाए गयो री सखी श्याम मुरलिया वालों

एक दिन नैन मिलाये मीरा से, प्याली मे आप समाये गयो री सखी श्याम मुरलिया वालो

एक दिन नैन मिलाये करमा से, खिचड़ी का भोग लगाए गयो री सखी श्याम मुरलियां वालों

एक दिन नैन मिलाये नरसी से पटड़े पे भात भराये गयो री सखी श्याम मुरलिया वालों

एक दिन नैन मिलाये सखियों से, वो तो आके दर्श दिखाए गयो री सखी श्याम मुरलिया वालों
#bhajan potli

श्रेणी:

एकादशी भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page