top of page

नैन बिछाए आस लगाए बैठे हैं इंतजार में

Nain bichhaye aas lagaye baithe Hain intezar mein

नैन बिछाए आस लगाए बैठे हैं इंतजार में आओ पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर परिवार में जय हो लक्ष्मी मां जय हो लक्ष्मी मां

रंगोली से द्वार सजाये, तोरण हार बनाए हैं, तेरे स्वागत में मां लक्ष्मी धी के दीए जलाए हैं, भक्त तुम्हारे मगन है मैया सुमिरन और जयकार में आओ पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर परिवार में जय हो लक्ष्मी मां जय हो लक्ष्मी मां

सूना सूना आंगन मेरा रौनक तुमसे आएगी, दूर अमंगल होंगे सारे खुशहाली छा जाएगी, वास तुम्हारा रहे हमेशा ममतामयी अवतार में आओ पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर परिवार में जय हो लक्ष्मी मां जय हो लक्ष्मी मां

तन और मन के दोष हरो तुम, हर सपना साकार करो, यश वैभव से भरो खजाने अन्य धन से भंडार भरो, दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति हो व्यापार में, आओ पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर परिवार में जय हो लक्ष्मी मां जय हो लक्ष्मी मां
#bhajan potli

श्रेणी:

दिवाली भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page