top of page

पूजा तनेजा जी

Om namo bhagvate vasudevaye

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
वासुदेवाय कृष्णदेवाय।

जो जपेगा वो सागर से तर जायेगा।
नाम दुनिया में रोशन वो कर जाएगा।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

कैसी प्यारी है सूरत मेरे श्याम की।
राधा रटती है माला तेरे नाम की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

कैसी प्यारी है यमुना मेरे श्याम की।
संगत लेंदी है गोता तेरे नाम दा।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

कैसा प्यारा है मंदिर मेरे श्याम का।
संगत करती है दर्शन तेरे रूप का।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

कैसी प्यारी है तुलसी मेरे श्याम की।
संगत करती हैं पूजा तेरे नाम की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

कैसी प्यारी है गीता मेरे श्याम की।
संगत करती है चर्चा तेरे नाम की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

मुरली की तान प्यारी मेरे श्याम की।
राधा सुनती है धुन की तेरे नाम की।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

सुख में फूलों नहीं दुख में तड़पो नहीं।
श्याम दर्शन तो देंगे कभी न कभी।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page