top of page
फूलों और कलियों में बहार आ गई देख गोरा तेरी बारात आ गई
Phoolon aur kaliyon mein Bahar a Gai dekh Gora Teri barat a gai
फूलों और कलियों में बहार आ गई
देख गोरा तेरी बारात आ गई
शीश पर उनके गंगा की धारा
माथे पर उनके चंदा है प्यारा
नदी पर भोले की सवारी आ गई
गले भोले के सांपों की माला
कानों में उनके बिच्छू निराला
और भांग और धतूरे की बौछार आ गई
भोले को देखकर गोरा निहाल है
सखियां सहेली सब करती प्रणाम है
और जय भोले की जय भोले की जयकार हो गई
हाथों में भोले के डमरू बाजे
तन पर उनके भस्मी साजे
ढोल नगाड़ों की झंकार आ गई
करने अगवानी नारद जी आए
देवों को लेकर ब्रह्मा भी आए
भूतों के संग में बारात आ गई
श्रेणी:
शिव जी भजन
स्वर:
Meenu Sethi ji
