top of page

बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना

Baje baje re badhai maiya tere angana

बाजे बाजे रे बधाई
मैया तेरे अंगना|
बड़ो अनोखो लाला जायो
श्याम रंग सब के मन भायो
उमंग उमंग सब चले नन्द घर
बांधे बंधना ||1||

नन्द भवन एसो सजवायो
वैकुण्ठहुँ को दियो लजायो
सब लोकन ते घनो सुहायो
टोल टोल गोपी उठ धाईं
गावें मंगना ||2||

ब्राह्मण अपने वेद पढ़त हैं
नन्द बाबा जू दान देत हैं
पाग पिछोरा ग्वाल लेत हैं
गोपिन को दियो लहंगा फरिया
रतन जड़ित कंगना ||3||

नाच नाच के प्रेम दिखायो
नन्द भवन मे धूम मचायो
देत असीस सबन मन भायो
अरी यशोदा रानी तेरो जीवे छंगना ||4

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

बृजवासी दिवाकर शर्मा जी

bottom of page