बालाजी के लाड लडावे माता अंजनी।
Balaji k laad ladave Mata Anjana
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी का जन्म हुआ था,
सोने के थाल बजावै माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी की छठी पूजा थी,
लाल लंगोट पहनावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी का कुआँ पूजा था,
भर-भर थाल लुटावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने चलना सीखा,
बजनी पायल पहनावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने बोलना सीखा,
राम ही राम रटावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने लिखना सीखा,
राम ही राम लिखावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने पढ़ना सीखा,
चारों वेद पढावे माता अंजनी, #bhajanpotli
बालाजी के लाड लडावे माता अंजनी....
जब बालाजी ने खाना सीखा,
चूरमे का भोग लगावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने लड़ना सीखो,
गदा के गदा घुमावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
जब बालाजी ने उड़ना सीखा,
पर्वत ही पर्वत घुमावे माता अंजनी,
बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी.....
श्रेणी:
हनुमान भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwalji
