top of page

ब्रह्म लोक में ब्रह्मा नाचे शिव नाचे कैलाश में

Brahmalok me Brahma nache Shiv nache kailaash me

ब्रह्म लोक में ब्रह्मा नाचे शिव नाचे कैलाश में
सांवरिया गिरधारी नाचे वृंदावन के रास में

ऐसी मुरली बजाई सांवरा मीठी मीठी तान में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

नथनी तो में कान में पहनी झुमके पहने नाक में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

सुरमा तो होंठों पे लगाया लाली लगाई आंख में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

चूड़ी तो में गले में पहनूं हार पहनूं हाथ में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में @bhajanpotli

पायल तो में कमर में पहनी तगड़ी पहनी पांव में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

लहंगा पहना चुनरी ओढ़ी चोली ले ली हाथ में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

लाला तो में पालना छोड़ी साजन छोड़ा महल में
पागल हो गई में तो सांवरा मुरली की आवाज में

श्रेणी:

एकादशी भजन

स्वर:

Sangeeta Aggarwalji

bottom of page