top of page

भोले की चली है बारात

Bhole ki Chali Hai barat

भोले बाबा की चली है बारात, खुशियां मनाएंगे,
लेने गौरा को चले भोलेनाथ, खुशियां मनाएंगे,

नंदी पे बैठे हैं जग के स्वामी, सुंदर रूप है अंतर्यामी,
भोले कर आए हैं श्रृंगार, खुशियां मनाएंगे,

बैल पे चढ़कर भोला आया, देखो कैसा रूप बनाया,
शुक्र शनिचर को लेकर साथ, खुशियां मनाएंगे,

शिव ने तन पर भस्म रमाया, बूढ़ा बाबा बनकर आया,
लीला कर रहे हैं भोलेनाथ, खुशियां मनाएंगे,

बैठा भांग का लावे घोटा, पीवे भर-भर के वो लोटा,
भोला खावे ना दाल और भात खुशियां मनाएंगे

@bhajan potli

श्रेणी:

शिवरात्रि भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page