top of page
भोले की बारात आई रे बोलो बम भोले
Bhlo ki barat ayi re bolo bam bhole
भोले की बारात आई रे बोलो बम भोले।
ढोली ढोल बजाना ताल से ताल मिलाना।
भोले की बारात में ब्रह्माजी आए।
ब्रह्माजी आए संग में ब्रह्माणी को लाए।
वेदों का उच्चारण गाए रे बोलो बम भोले।
भोले की बारात में विष्णु जी आए।
विष्णु जी आए संग में लक्ष्मी जी को लाए।
चक्र चलाते आए रे बोलो बम भोले।
भोले की बारात में कृष्ण जी आए।
कृष्ण जी आए संग में राधा जी को लाए।
बंसी बजाते आए रे बोलो बम भोले।
भोले की बारात में भूतगण आए।
भूतगण आए संग में नंदी जी को लाए।
वो तो नाचते कूदते आए रे बोलो बम भोले।
ढोली ढोल बजाना ताल से ताल मिलाना।
भोले की बारात आई रे बोलो बम भोले।
श्रेणी:
शिवजी भजन
स्वर:
Pooja Tanejaji
bottom of page