top of page

भोले बाबा ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है

Bhole baba ne kiya shringar gaura ke ghar jana hai

भोले बाबा ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।
शिव शंकर ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।

भोले को देवों ने खूब सजाया।
कैसा न्यारा रूप बनाया।
मेरे भोले है औघड़ दानी गौरा के घर जाना है।
भोले बाबा ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।

गले में मुंडो की माला पहनाई है।
भोले के नैनों में कजरा लगाया है।
हुए नंदी पे हैं सवार गौरा के घर जाना है।
भोले बाबा ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।

ब्रह्मा विष्णु बाराती बने है।
भूत और प्रेत बैरागी बने हैं।
कैसी अद्भुत है ये बारात गौरा के घर जाना है।
भोले बाबा ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।
शिव शंकर ने किया श्रृंगार गौरा के घर जाना है।

हर हर महादेव

श्रेणी:

शिव जी भजन

स्वर:

Pooja Taneja Ji

bottom of page