top of page

मटकी ना फोड,तोसे विनती करू मैं कर जोड

Matki na fod tose vinti karu mai kar jod

मटकी ना फोड,मटकी ना फोड,तोसे विनती करू
मैं कर जोड,मटकी ना फोड..........

नटखट बडा तू कान्हा करे मनमानी,नित ही करे तू
कान्हा नई शैतानी,ओ मेरा पीछा तू दे अब छोड
मटकी ना फोड........

माखन चुरावे कभी खोले मेरी गईया,देख समझाऊँ
तोहे मान जा कन्हैया,ओ नही तो मार पडेगी कठोर
मटकी ना फोड...........

छोड दे डगर तू मेरी हो रही है देरी,नही तो करूगी
शिकायत मईया से तेरी,ओ सारे ब्रज में मचा दूगी
शोर मटकी ना फोड.........

करू मनुहार तेरी सुनो नन्दलाला,तूनै मुझे अपना
पागल कर डाला,ओ तुझ बिन सुझे ना कछु ओर
मटकी ना फोड..........

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta kapur ji

bottom of page