top of page
मदन मोहन तेरे ऊपर ,मुकदमा हम चलाएंगे
Madan mohan tere uper mukadma hum chalayege
मदन मोहन तेरे ऊपर ,मुकदमा हम चलाएंगे ।
1. गए जिस दिन से गोकुल से, ना आए लौट कर मिलने।
लगाई प्रीत कुब्जा से, यही दावा लिखाएंगे।
2. द्वारिका पुरी में जाकर के, महल सोने के बनवाए।
हजारों रानियां व्याही, यही दावा लिखाएंगे।
3. वकीलों की अदालत में, कसम गीता की खाएंगे।
कि तुम अपनी सुनाओगे, कि हम अपनी सुनाएंगे।
4. आमने सामने दोनों, खड़े होंगे अदालत में।
अगर तुम धोखा जो दोगे, बड़े जज को बुलाएंगे।
5. रजिस्टर हाथ में होगा, मजिस्ट्रेट सामने होगा।
अगर हम जीत जाएंगे, तो कुड़की(नीलामी) हम कराएंगे
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Meenu Sethi ji
bottom of page