top of page
मुझे ऐसा तू चश्मा लगाई दे
Mujhe aisa tu chashma lagai de
मुझे ऐसा तू चश्मा लगाई दे ,
मुझे कान्हा ही कान्हा दिखाई दे
बड़ी कमजोर है मेरी आंखें
वैसे देखूं नजर ना आए
मेरे नैना की ज्योति बढाई दे,,
मुझे कान्हा ही कान्हा दिखाई दे
मेरी आंखों में छाया अंधेरा
मुझे कान्हा की यादों ने घेरा
मेरे दिल में वो दीपक जलाए दे,,
मुझे कान्हा ही कान्हा दिखाई दे
चाहे हमको तू अंधा ही रखना
जरा इतना तरस हम पे करना
हमको इतना तू पागल बनाई दे ,,
हमको कान्हा की कान्हा दिखाई दे
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Anita sobti
