top of page

मुझे पल-पल आवे याद मैया जी तेरे दर आना

Mujhe pal pal aave yad Maiya Ji Tere dar aana

मुझे पल पल आवे याद मैया जी तेरे दर आना, मैया जी तेरे दर आना मैया जी तेरे दर आना, मुझे पल पल आवे याद मैया जी तेरे दर आना

तू जब जब मुझको बुलाती मैं दौड़ी-दौड़ी आती, हृदय से अपने लगाती तेरे आंचल में छुप जाती, मैं कैसे बुलाऊं हर बात मैया जी तेरा नजराना, मुझे पल पल आवे याद मैया जी तेरे दर आना

वह मंद मंद मुस्काना फिर पास मुझे बिठलाना वो मीठा सा बतियाना कुछ ना कुछ अपनी सुनाना वो करूणा भरी सौगात लाया तेरा दीवाना, मुझे पल पल आवे याद मैया जी तेरे दर आना

दिल हरदम मेरा चाहे तेरे पास ही मैं रह जाऊं दर अपने ऐसा बुला लो घर लौट कभी ना आऊं, मेरी क्षमा करो अपराध नजर से ना ठुकराना, मेरे बस में नहीं जज्बात, है मुश्किल समझाना, मुझे पल पल आवे यार मैया जी तेरे दर आना

@bhajan potli

श्रेणी:

नवरात्रि भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page