top of page

मेरे सांवरे की नगरी में जपे सब राधे राधे

Mere sanvare ki Nagari mein jape sab Radhe Radhe

मेरे सांवरे की नगरी में जपे सब राधे राधे
राधे राधे ओ राधे राधे

भक्ति में तेरे हुए दीवाने राधे राधे गाए
वृंदावन के कण-कण में तेरे दर्शन हम पाए
ओ तेरी गोकुल नगरी में जपे सब राधे राधे
राधे राधे ओ राधे राधे

मन में खुशी मनावे तेरे दर पर जो भी आवे
मनोकामना पूरी होवे सब संकट मिट जावे
ओ वृंदावन नगरी में जपे सब राधे राधे
राधे राधे ओ राधे राधे

राधे नाम की महिमा भारी गावे नर और नारी
राधे जी के बस में है मेरे सांवरिया गिरधारी
ओ बरसाना नगरी में जपे सब राधे राधे
राधे राधे ओ राधे राधे

सात कोस की करें परिक्रमा भीड़ लगे अति भारी
राधे राधे नाम जपे री तेरा ही बनवारी परिक्रमा नगरी में जपे सब राधे राधे
राधे राधे ओ राधे राधे

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page