top of page
मैंने माना कि दिल ये बुरा है, दिल ये तेरा बनाया हुआ है|
Maine mana ki dil ye bura hai
मैंने माना कि दिल ये बुरा है,
दिल ये तेरा बनाया हुआ है|
मुझको पापी समझ कर ही आजा,
तू दिल में समाया हुआ है|
अपने दिल से मैं कैसे निकालूं,
मेरी धड़कन तेरा नाम लेती|
चाहे जितना तू मुझको सता ले,
पर तू मुझको ही भाया हुआ है|
मैंने माना कि दिल ये बुरा है|
अगर इश्क सच्चा है मेरा,
मरते-मरते पुकारा करेंगे|
नाम तेरा ही लेकर मरेंगे,
जिस्म तेरा बनाया हुआ है|
मैंने माना कि दिल ये बुरा है|
जो तू समझेगा बदनामी अपनी,
स्वर्ग को छोड़ आओगे भगवन|
भारती नाम की रट लगाए,
राम रग-रग में छाया हुआ है|
मैंने माना कि दिल ये बुरा है|
मैंने माना कि दिल ये बुरा है,
दिल ये तेरा बनाया हुआ है|
मुझको पापी समझ कर ही आजा,
तू दिल में समाया हुआ है|
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Pooja Taneja ji
bottom of page