top of page

मैं तो तेरे संग चलूंगी पकड़ लो मोरी बाइयां

Main to tere sang chalungi pakad Le Mori baiyan

मैं तो तेरे संग चलूँगी पकड़ ले मोरी बाइयाँ
ज़रा ठहर जा कन्हैया, ठहर जा, ठहर जा कन्हैया

तूने लाखों को लादी चुनरियाँ
माथे बिंदिया लगा दो साँवरिया
अरे सुनले कान्हा सुनले, मैं तो दौड़ी दौड़ी आयी
सुन तेरी बाँसुरिया, ज़रा ठहर जा साँवरिया

ऐसी पायल बाज़ी है मोरे पाँव में,
बात हो गयी कन्हैया सारे गाँव में
अरे औरों के संग रास रचावे वृंदावन की गालियाँ
ज़रा ठहर जा साँवरिया

दोनो बैठेंगे यमुना किनारे
भेद खोलेंगे दिल के ये सारे
औरों की हम बात करेंगे बैठ कदम की छैयाँ
हो थोड़ा ठहर जा कन्हैया

#bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page