top of page
यशोदा के जन्मे है लाल
Yashoda ke janme Hai Lal
यशोदा के जन्मे हैं लाल,
बधाई सारे भक्तों को,
नाचो रे नाचो दे ताल,
बधाई सारे भक्तों को,
धरती अंबर झूम रहा है,
ललना पालने झूल रहा है,
लाखों में हुआ एक लाल,
बधाई सारे भक्तों को,
सूरज चंदा आरती उतारें,
ब्रह्मा विष्णु मंत्र उच्चारें,
गोकुल में हुआ है कमाल,
बधाई सारे भक्तों को,
नंद बाबा आज फूले न समाएं,
भर भर थालो से मुहर लुटाएं,
ऐसा हुआ है धमाल,
# bhajan potli
श्रेणी:
जन्माष्टमी भजन
स्वर:
sangeeta kapur
bottom of page
