top of page

राधा के मन में बस गये शाम बिहारी

Radha ke mann mai bas gaye krishan murari

राधा के मन में बस गये शाम बिहारी,शाम रंग में
रंग गई राधा सुध-बुध भूल गई सारी,राधा के मन….

शाम नाम की चुनरी ओढी शाम नाम की चुडियाँ,
अंग-२ में शाम समाये मिट गई सारी दूरियाँ,कानों
में कुण्डल गल वैजयन्ती माला लागे प्यारी,राधा
के मन में बस…….

बैठ कदम्ब की डाल कन्हैया मुरली मधुर बजाये,
सांझ सवेरे मुरली के स्वर राधा-२ गाये,इस मुरली
Bhajan potli
के तान पे जाये ये दुनिया बलिहारी,राधा के मन में
बस गये…….

अधर रस मुरली राधे कान्हा रास रचाये,कृष्ण रचईया
राधा रचना प्रेम सुधा बरसाये,प्रेम मग्न हो सब ही
बोलो जय हो बांके बिहारी,राधा के मन में बस ……..

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta kapur ji

bottom of page