top of page

लाडली जो बुला लो के जी ना लगे

Ladli Ju Bula Lo ke ji Na Lage

लाडली जू बुला लो के जी ना लगे
आंचल में छुपा लो के जी ना लगे
लाडली जू बुला लो के जी ना लगे

कैसे कटे दिन कैसे कटती है रातें कोई जाने ना,
आके मैं सुनाऊंगी लंबी-लंबी बातें कोई माने ना,
नादा हूं संभालो के जी ना लगे
लाडली जू बुला लो की जी ना लगे

एक मैं अकेली दूजे सुलझे ना पहेली और ये दूरियां,
सही भी ना जाए और कहीं भी ना जाए मजबूरियां,
करुणा कर डालो कि जी ना लगे
लाडली जू बुला लो के जी ना लगे

पहले भी लगाई मैंने अर्जी वो फर्जी जाने टाल दी,
कौन सा गुनाह मेरा चित्त में धरो है निकाल दी,
वापस तुम बुला लो की जी ना लगे
लाडली जू बुला लो के जी ना लगे

कितने जन्म हरि दासी ये अधम और गाएगी,
दे दो बरसाना अब छोड़ो तरसाना मर जाएगी,
रज में ही लिपटा लो के जी ना लगे
लाडली जू बुला लो के जी ना लगे
#bhajan potli

श्रेणी:

राधा रानी भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page