top of page

वृंदावन बुला कान्हा एहसान तेरा होगा

Vrindavan Bula Kanha Ehsaan Tera hoga

वृंदावन बुला कान्हा एहसान तेरा होगा
एहसान तेरा होगा एहसान तेरा होगा
चरणों से लगा कान्हा एहसान तेरा होगा

मैं जन्मो से पापी हूं जाने कितने पाप किए
उदधार करो कान्हा एहसान तेरा होगा

जन्मो से भटकी हूं जाने कहां कहां अटकी हूं
अब दर पर बुला कान्हा एहसान तेरा होगा

जग की ठुकराई हूं तेरे दर पर आई हूं
एक बार देख कान्हा एहसान तेरा होगा

रो-रो करके तुमको आवाज लगती हूं
मेरा दर्द मिटा कान्हा एहसान तेरा होगा

वृंदावन बिहारी का जलवा भी निराला है
एक बार दिखा कान्हा एहसान तेरा होगा

तू सबकी सुनता है फिर क्यों ना मेरी सुने मेरी आह सुनो कान्हा एहसान तेरा होगा

तू मेरा मैं तेरा जन्मों का नाता है
यह रिश्ता निभा कान्हा एहसान तेरा होगा

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page