top of page

शिव शंकर अमली भोले बाबा अमली

Shiv Shankar amli Bhole Baba amli

शिव शंकर अमली भोले बाबा अमली
मैं तो बगिया में बोई आइ भाँग की कली

कहाँ से आई गौरा माता कहाँ से आए गणेश
कहाँ से आए भोले बाबा जोगियों का भेष शिव शकर

पूरब से आई गौरा माता पश्चिम से गणेश
उत्तर से आए भोले बाबा जोगियों का भेष

क्या सवारी गौरा माता क्या सवारी गणेश
क्या सवारी भोले बाबा जोगियों का भेष

शेर सवारी गौरा माता मूषक सवारी गणेश
बैल सवारी भोले बाबा जोगियों का भेष शिव शकर

क्या पहने मेरी गौरा माता क्या पहने गणेश
क्या पहने भोले बाबा जोगियों का भेष शिव शंकर

लाल लाल चोला मेरी माता का लाल लंगोटा गणेश जी का
बाघाम्बर पहने भोले जोगियों का भेष
#bhajan potli

श्रेणी:

शिव भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page