top of page

श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली

Shyam se shyama boli chalo khelenge holi

श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली।
चलो खेलेंगे होली, चलो खेलेंगे होली।

फाग है ये अलबेला, लगा कुंजों में मेला।
हर कोई नाचें गाएं, रहे कोई न अकेला।
झूम कर सब ये बोलो, हर बरस आए होली।
चलो खेलेंगे होली चलो खेलेंगे होली।
श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली।

कभी वृंदावन खेलें, कभी बरसाने खेलें।
कभी गोकुल में खेलें कभी बरसाने खेलें।
रंगी नंद गांव की गलियां रंगी भानु की हवेली।
चलो खेलेंगे होली चलो खेलेंगे होली।

ग्वाल तुम संग में लाना, मेरे संग सखियां होंगी।
उन्हें तुम रंग लगाना, जहां भी छुपी होंगी।
तुम्हे मैं दूंगी गारी, कहे खेलत हो होली।
चलो खेलेंगे होली चलो खेलेंगे होली।
श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली।

कभी रंग जाए राधा, कभी रंग जाएं बिहारी।
ये कैसा मस्त महीना, है कैसी सुंदर जोड़ी।
चलो खेलेंगे होली चलो खेलेंगे होली।
श्याम से श्यामा बोली चलो खेलेंगे होली।

हरे कृष्ण

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Pooja Taneja ji

bottom of page