top of page

श्री राधे गोपाल भजमन श्री राधे

Shri Radhe Gopal bhajaman Shri Radhe

श्री राधे गोपाल, भजमन श्री राधे,

यमुना तट पर हरी हरी घासें, गैयाँ चरावे नंदलाल,
भजमन श्री राधे, श्री राधे गोपाल

वृंदावन में रास रचावे, सखियां नचावे नंदलाल,
भजमन श्री राधे, श्री राधे गोपाल

मैया यशोदा दहिया बिलोवे, माखन खावे नंदलाल,
भजमन श्री राधे, श्री राधे गोपाल

नैया मेरी डगमग डोले, पार लगावे नंदलाल,
भजमन श्री राधे, श्री राधे गोपाल

मीठी मीठी तान सुनावे, बंसी बजावे नंदलाल,
भजमन श्री राधे, श्री राधे गोपाल
#bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page