top of page

संग ग्वालन ग्वाल धूम मचाइए ए

Sang gwalan gwal dhum machaiye

संग ग्वालन ग्वाल धूम मचाई ए खेले होली फाग कृष्ण कन्हाई ए

नंदगांव के ग्वाला ढ़प ढ़ोल मृदंग बजावे, होरी होरी होरी होरी हुड़दंग मचाए होरी आई है खेले होली फाग कृष्ण कन्हाई ए

कोई केसर रंग लगाए कोई भर पिचकारी मारे कोई आपस हिलमिल करके कोई गाल गुलाल लगाएं, अबीर उड़ाई ए खेले होली फाग कृष्ण कन्हाई ए

सब हिलमिल सखियां आई, कोई इठलाती बलखाती, वृषभानु कुवर राधे संग आई है मंगल गाती अच्छी रुत आई ए खेले होली फागकृष्ण कन्हाई ए

बरसाने गली रंगीली यहां प्रीतभई केसर की, देखें सब देव गगन से, होरी श्रीबशीधर की,
पुष्प बरसाए हैं खेले होली फागकृष्ण कन्हाई ए
#bhajan potli

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page