top of page

सूनी है गोकुल नगरिया आजा आजा सांवरिया

सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया,
आजा संवरिया आजा संवरिया,आजा संवरिया आजा संवरिया,
सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा संवरिया।।

बरसाने में रसिक बुलाए,
हो रसिक बुलाए हाँ रसिक बुलाए -2,
बरसाने में रसिक बुलाए, ग्वाल बाल सब मिलजुल आए,
सखियां देखें डगरिया, आजा आजा सांवरिया,
सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया।।

ऐसी प्रीत लगी मनमोहन,
हाँ लगी मनमोहन, लगी मनमोहन -2,
ऐसी प्रीत लगी मनमोहन, तेरे बिन सखी हो गई जोगन,
ढूंढे नगर और नगरिया, आजा आजा सांवरिया,
सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया।।

वृंदावन के तुम हो राजा,
हो तुम हो राजा, तुम हो राजा -2,
वृंदावन के तुम हो राजा, भक्तों का दरस दिखा जा,
हां के बजाजा मुरलिया, आजा आजा सांवरिया,
सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया।।

ब्रज नगरी की सब नर नारी,
हो सब नारी नारी, हां सब नर नारी -2,
ब्रज नगरी की सब नर नारी, देखें भगत रास्ता तुम्हारी,
तुझको ढूंढे गुजरिया, आजा आजा सांवरिया,
सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया।|

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

bottom of page