top of page

हनुमत बाबा आएंगे आएंगे वो आएंगे

Hanumat Baba aaenge aaenge vah aaeng

हनुमत बाबा आएँगे
आएँगे वो आएँगे
वो राम के प्यारे आएँगे.....

तुम सुन्दर कांड कराना
और प्रेम से अर्जी लगाना
वो दौडे दौडे आएंगे
आएँगे वो आएँगे

तुम रामायण पाठ कराना
बाबा का आसन लगाना
वो राम राम गुण गाएंगे
आएँगे वो आएँगे

तुम बूंदी का लड्डू मंगाना
और प्रेम से भोग लगाना
वो रुचि रुचि भोग लगाएंगे
आएँगे वो आएँगे

जब पाठ समापन होगा
तुम चरणों में शीश झुकाना
वो आशीष देकर जाएंगे
आएँगे वो आएँगे

तुम अगली बार का कहना
आने का वचन ले लेना
वो मंद मंद मुस्कुराएंगे
आएँगे वो आएँगे

श्रेणी:

हनुमान भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page