top of page
हम गरीबों से रखता है यारी नाम उसका है बांके बिहारी
Ham garibon se rakhta Hai yari Naam uska Hai banke Bihari
हम गरीबों से रखता है यारी
नाम उसका है बांके बिहारी
प्यारी लगती गरीबों की नैया
बैठ जाता है बनके खेवईया
भूल जाता है देखो दरबारी
नाम उसका है बांके बिहारी
लोग कहते हैं त्रिलोकी का नाथ है
उसके हाथों में गरीबों का हाथ है
शायद जानता नहीं वो दुनियादारी
नाम उसका है बांके बिहारी
उसका झोपड़ी में है आना जाना
स्वाद लगता विदुर जी का खाना
खुद को कहता है प्रेम का पुजारी
नाम उसका है बांके बिहारी
मैंने सेवक है बनके पुकारा
तूने हर पल दिया है सहारा
तेरी मेरी है प्रीत पुरानी
नाम उसका है बांके बिहारी
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Meenu Sethi ji
