top of page
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना
Hari ji meri lagi lagan mat todna
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना |
लागी लगन मत तोडना, प्यारे लागी लगन मत तोडना ||
खेती बोआई मैंने तेरे नाम की,
मेरे भरोसे मत छोडना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||
जल है गहरा, नाव पुरानी,
बीच भवर मत छोडना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||
तूही मेरा सेठ है, तू ही साहूकार है
ब् याज पे ब्याज मत जोड़ना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Usha Arora ji
bottom of page