top of page

हे मात जगत जननी मेरी और नजर रखना

Hai maat Jagat Janani Meri aur najar rakhna

हे मात जगत जननी मेरी और नजर रखना
पायल पर नजर रखना बिछुए पर नजर रखना महावर तो सुहाग का है मां इसको अमर रखना

साड़ी पर नजर रखना लहंगे पर नजर रखना चुनरी तो सुहाग की है मां इसको अमर रखना

चूड़ी पर नजर रखना कंगने पर नजर रखना मेहंदी तो सुहाग की है मां इसको अमर रखना

माला पर नजर रखना हारो पर नजर रखना मंगलसूत्र तो सुहाग का है मां इसको अमर रखना

कुंडल पर नजर रखना झुमके पर नजर रखना नथनी तो सुहाग की है मां इसको अमर रखना

बिंदिया पर नजर रखना टीके पे नजर रखना सिंदूर सुहाग का है मां इसको अमर रखना

#bhajan potli

श्रेणी:

सुहाग गीत

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page