top of page

होए होए जन्मदिन कान्हा का

Hoye hoye janamdin kanha ka

होए होए जन्मदिन कान्हा का
आई शुभ घड़ी आई देखो खुशियां है छाई
सब झूम के नाचो आज जन्मदिन कान्हा का
भक्तों ने इसका उत्सव मनाया
कान्हा को फूलों से खूब सजाया
देखो बनड़ा बन गया श्याम जन्मदिन कान्हा का
ओए ओए जन्मदिन कान्हा का

भक्तों को जब से खबर लगी है
बाबा के दर पर भीड़ लगी है
सब देते मुबारकबाद जन्मदिन
कान्हा का ओए ओए जन्मदिन कान्हा का

इसका जन्मदिन किस्मत हमारी
खुशियों से भरी गई झोली हमारी
पूरी हो गई मन की मुराद जन्मदिन कान्हा का
ओए ओए जन्मदिन का नाका

तुमको हमारी उमर लग जाए
श्याम मांगते यही दुआएं
जियो जुग जुग मेरे सरकार
जन्मदिन कान्हा का
ओए होए जन्मदिन कान्हा का।।

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

सुनीता खोसला जी

bottom of page