top of page

होलिया में मैं तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

Holiya mein Main to a Gai re Kanha Teri nagariya

छुपते छुपाते आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
होलिया में मैं तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
तुझे रंग लगाने आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

द्वारे पे बैठी सास हमारी
खिड़की से कूद मै तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
तुझे रंग लगाने आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

कुएं पे मिल गई ननद हमारी
गागर उठाए मैं तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
तुझे रंग लगाने आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

राहों में मिल गए जेठ जी हमारे
घूंघट को डाल मै तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
तुझे रंग लगाने आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

खेतों में मिल गए राजा जी हमारे
करके इशारा मैं तो आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया
तुझे रंग लगाने आ गई रे कान्हा तेरी नगरिया

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Meenu Sethi ji

bottom of page