top of page
होली तो खिलेंगे कान्हा तेरे ही साथ
Holi tho khelenge Kanha Tere hi saath
सुनो कन्हैया अब जिद छोड़ो मान लो मेरी बात, होली तो खेलेंगे कान्हा तेरे ही साथ
फागुन है आया, मस्ती है लाया, केसरिया रंग देखो सब पे है छाया, दिन है बीता अब तो आजा हो ना जाए शाम होली तो खेलेंगे कान्हा तेरे ही साथ
राधा भी आई है, सखियां भी आई है, लठमार होली खेलन ग्वालन भी आई है, पिचकारी भी खूब चलेगी और उड़ेगा गुलाल, होली तो खेलेंगे कान्हा तेरे ही साथ
प्रेम के रंग में सब रंग जाएंगे प्यार का रंग कान्हा तुमको लगाएंगे, सखियां गाए मस्त हो जाए आया रंगीला फाग होली तो खेलेंगे कान्हा तेरे ही साथ
@bhajan potli
श्रेणी:
होली भजन
स्वर:
Sangeeta Kapur
bottom of page
